बिजली कटौती को लेकर भाजपा नेताओं के घर जाएगी कांग्रेस:बिजली ऑफिस के धरने के बाद CSPDCL दफ्तर पहुंचे कांग्रेस नेता,आंदोलन की दी चेतावनी




रायपुर में लगातार बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस CSPDCL के दफ्तर पहुंची। शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं ने CSPDCL के रायपुर ED संजीव सिंह और शहर के सभी जोन के मुख्य कार्यपालिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि आम लोग परेशान हैं, अगर बिजली कटौती की समस्या दूर नहीं होती है तो हम भाजपा के सांसद, विधायक और पदाधिकारियों के घर जाकर धरना देंगे। बैठक में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और शिव सिंह ठाकुर समेत शहर कांग्रेस के कई ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने बैठक में शहर के अलग-अलग इलाकों में हो रही बार-बार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और खराब बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाया। नेताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में लगातार बिजली गुल होने से आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले दिनों बिजली ऑफिस के बाहर दिया था धरना इससे पहले बिजली कटौती से परेशान लोगों को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय डगनिया बिजली ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए थे। डगनिया और आसपास के इलाकों के लोग भी बड़ी संख्या में धरने में शामिल हुए थे। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नियमित बिजली सप्लाई की मांग की थी। विकास उपाध्याय ने कहा था कि बार-बार बिजली बंद होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *