![]()
चाईबासा| कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस जिला प्रभारी दीपक साव उपस्थित थे।कार्यकारिणी की बैठक में बढ़ती महंगाई, मनरेगा बचाव अभियान और संगठन को मजबूत करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। जिला प्रभारी दीपक साव ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में युवा कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक विस्तार करने की आवश्यकता है। अगले कुछ ही दिनों में राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को सजग रहने की आवश्यकता है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि वर्तमान समय में देश में सबसे ज्यादा परेशान देश का युवा, आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग है। केंद्र सरकार की लापरवाही और ग़लत नितियों के कारण आज देश की जनता परेशान है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संदीप सन्नी देवगम, जिला महासचिव राजीव बोयपाई, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सवैया सहित अन्य उपस्थित थे।
Source link
बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की











Leave a Reply