बैढ़न बस स्टैंड पर युवकों के बीच मारपीट का VDIEO:लाठी-डंडों, बोतलों से हमला; थाने से पास हुआ जमकर हंगामा




सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे आधा दर्जन युवकों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना थाने से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे इलाके की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। इतना ही नहीं, उन्होंने शराब की बोतलें फोड़कर भी एक-दूसरे की तरफ फेंकीं। बीच सड़क हुए इस विवाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में डर का माहौल बन गया। लोग खुद को बचाने का प्रयास करते दिखे। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बस स्टैंड के पास शराब की दुकान होने के कारण अक्सर शराबी युवक यहां जमा होते हैं। सड़क किनारे बैठकर शराब पीना, गाली-गलौज करना और विवाद करना यहां आम बात हो गई है। कई बार छोटे विवाद मारपीट में बदल जाते हैं, जिससे महिलाओं और अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैढ़न थाना प्रभारी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाती है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *