बोकारो को औद्योगिक शहर का मिला दर्जा



बोकारो | बोकारो स्टील प्लांट और शहर की स्थापना 1960-70 के दशक में हुई थी। करीब छह दशक बाद अब बोकारो को औद्योगिक शहर का दर्जा मिल गया है। बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। डीसी ने बताया कि पिछली जनगणना 2011 में बोकारो शहर को चास नगर निकाय क्षेत्र और कुछ ग्रामीण इलाकों के रूप में दिखाकर जनगणना की गई थी। लेकिन इस बार औद्योगिक शहर का दर्जा देकर जनगणना कराई जाएगी। इस संबंध में बीएसएल प्रबंधन को सरकार के पास औद्योगिक शहर का दर्जा औपचारिक रूप से प्राप्त करने के लिए आवेदन देने को कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *