लालपुर थाना क्षेत्र स्थित भवन निर्माण विभाग के कार्यालय के एक अधिकारी के साथ मारपीट की घटना हुई है। पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर लालपुर थाने में दो आरोपियों के खिलाफ एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। भवन निर्माण विभाग के आकलन पदाधिकारी रमेश टुडू द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि 16 मई की दोपहर करीब 1:30 बजे वे अपने कार्यालय कक्ष में नियमित सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दो संवेदक राणा रणजीत सिंह (रातू निवासी) और राणा संजीव सिंह (चिरौंदी निवासी) जबरन उनके चेंबर में घुस आए। दोनों 15 मई को निकाले गए एक टेंडर से जुड़ी जानकारी मांग रहे थे। आरोप है कि उन्होंने अनधिकृत और गोपनीय जानकारी देने का दबाव बनाया। जब अधिकारी ने सरकारी नियमों का हवाला देते हुए जानकारी देने से इनकार किया, तो दोनों आक्रोशित हो गए व मारपीट की।
Source link
भवन निर्माण विभाग के कार्यालय में अधिकारी के साथ मारपीट, दो पर केस









Leave a Reply