![]()
डिंडोरी के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कला पडरिया गांव के भद्दू टोला में गुरुवार शाम करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। बाइक चालक को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण बारात नहीं जा सकी। मृतिका के पिता रघुवर सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई के बेटे ज्ञान सिंह की बारात शाहपुर गोरखपुर जाने वाली थी। उनकी बेटी प्रियंका परस्ते (22) तूफान गाड़ी में चढ़ने जा रही थी, तभी सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रियंका की मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया घायलों में बाराती नन्हे सिंह परस्ते (40), दिनेश मसराम (30) और तूफान चालक शिवराम वनवासी (40) शामिल हैं, जिनके पैरों में चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस को दुर्घटना की जानकारी देने के बाद भी बाइक चालक राहुल मरावी को आरोपी नहीं बनाया गया। इस संबंध में निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि पुलिस ने अभी मर्ग कायम किया है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चालक बोला-कार की रौशनी से संतुलन बिगड़ा जिला अस्पताल में इलाज करा रहे बाइक चालक राहुल मरावी (निवासी बैदरा) ने बताया कि वे कला पडरिया गांव से अपने घर लौट रहे थे और उनके साथ बाइक पर दो अन्य लोग भी थे। उन्होंने दावा किया कि सामने से आ रही एक कार की तेज रोशनी के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। राहुल मरावी को भी अंदरूनी चोटें आई हैं।
Source link
भाई की बारात निकलने से पहले बहन की मौत:गाड़ी पर चढ़ते समय बाइक ने मारी टक्कर; तीन घायल, चालक पर कार्रवाई की मांग














Leave a Reply