भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती, दिनभर बार-बार बिजली काटने पर रोक




भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती की शिकायतों को देखते हुए जेबीवीएनएल ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाया है। ऊर्जा विभाग के सीएमडी एवं एमडी जेबीवीएनएल के श्रीनिवासन के निर्देश पर निगम के निदेशक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने राज्यभर के सभी विद्युत कार्यपालक अभियंताओं और सहायक विद्युत अभियंताओं को निर्देश जारी कर अनावश्यक शटडाउन पर रोक लगाने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह भी तय किया गया है कि सामान्य परिस्थितियों में दिनभर में दो या तीन बार से अधिक शटडाउन नहीं लिया जाएगा और प्रत्येक शटडाउन की अवधि 15 से 20 मिनट से अधिक नहीं होगी। इसके अलावा दो शटडाउन के बीच कम से कम चार से पांच घंटे का अंतर रखना अनिवार्य किया गया है। निगम ने लाइन मरम्मत के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन, सब-स्टेशनों की नियमित सफाई, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था और तकनीकी कर्मियों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं। निगम के निदेशक ने कहा कि निगम मुख्यालय को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि फील्ड स्तर पर कई स्थानों पर बिना समुचित अनुमति के फीडर बंद किए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को बेवजह बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। बिना अनुमति के शटडाउन नहीं होगा : जिला और प्रमंडल मुख्यालय के फीडरों का शटडाउन अब संबंधित कार्यपालक अभियंता की अनुमति के बाद ही लिया जा सकेगा। वहीं अनुमंडल और अवर प्रमंडल स्तर के उपकेंद्रों में सहायक विद्युत अभियंता की स्वीकृति अनिवार्य होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में कनीय विद्युत अभियंता शटडाउन ले सकेंगे, लेकिन उसकी निगरानी सहायक विद्युत अभियंता करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *