भोजशाला पर इंदौर हाईकोर्ट का फैसला आज:पूरे मध्यप्रदेश की रहेगी नजर, कानून-व्यवस्था ठीक रखने के लिए प्रशासन अलर्ट




धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में इंदौर हाईकोर्ट आज शुक्रवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाएगा। इस बहुप्रतीक्षित निर्णय पर सिर्फ धार ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की नजर है। यह मामला वर्षों से विवादों और कानूनी प्रक्रियाओं में उलझा हुआ है। फैसले के मद्देनजर धार जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहा है। प्रशासन सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रख रहा है। अफवाहें, भड़काऊ पोस्ट या गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें और जिले में शांति व सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें। आज आने वाला यह फैसला भोजशाला विवाद की आगे की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *