![]()
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्वविशा सुसाइड केस में कटारा हिल्स थाना पुलिस ने सास और पति समर्थ सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया कि आरोपी मां-बेटे के खिलाफ दहेज हत्या, दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। दो टीमें आरोपियों के घर सहित अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। हालांकि दोनों की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं की जा सकी है। बता दें कि गुरुवार की दोपहर को मृतका के परिजनों द्वारा महिला थाना और कमिश्नर कार्यालय में हंगामा किया गया था। उसके बाद देर रात एफआईआर हुई। परिजनों ने कटारा हिल्स थाना पुलिस पर बदसलूकी करने के आरोप भी लगाए थे। थाने के बाहर रातभर डटे रहे परिजन कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के बाग मुगलिया एक्सटेंशन लहारपुर में हुई इस घटना को लेकर परिजनों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा था। मृतका के परिजन बुधवार रात ही कटारा हिल्स थाने पहुंच गए थे। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी और थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजन जांच प्रक्रिया में सहयोग नहीं कर रहे थे और पुलिस बयान दर्ज करने और जांच में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयान दर्ज होने के बाद ही कानूनी कार्रवाई संभव थी। गुरुवार को बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार व परिचित महिला थाने तख्ती लेकर पहुंचे थे। वहां भी पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। पति पर सबूत मिटाने का आरोप परिजनों ने ट्विशा के पति समर्थ शर्मा पर हत्या करने और सबूत मिटाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस कथन दर्ज करने के बावजूद कार्रवाई में देरी कर रही है। ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने बताया कि बुधवार रात इंसाफ की मांग लेकर थाने पहुंचे थे लेकिन उन्हें देखकर थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। रात करीब 12 बजे तक थाने के बाहर खड़े रहे लेकिन किसी पुलिस अधिकारी ने उनसे बात तक नहीं की। परिजनों का कहना है कि सामर्थ अधिवक्ता है और मां रिटायर्ड जिला जज है। उनके रसूख के कारण पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। घर में फंदे पर लटका मिला शव मूल रूप से नोएडा निवासी 34 वर्षीय ट्विशा शर्मा की शादी छह महीने पहले बाग मुगलिया एक्सटेंशन निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी। समर्थ जिला न्यायालय में वकालत करते हैं, जबकि उनकी मां रिटायर्ड जज हैं। मंगलवार रात करीब 10 बजे ट्विशा छत पर कसरत करने के लिए लगाए गए पाइप से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे पर लटकी मिली थीं। पति उन्हें तत्काल एम्स अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। परिवार ने अब तक अंतिम संस्कार नहीं किया मृतका ट्विशा शर्मा की मौत के दो दिन बाद भी उसका अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। परिजनों की मांग थी कि जब तक प्रकरण दर्ज होगा, मृतका का शव नहीं लेंगे। ट्विशा के भाई और पिता का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है और पति व सास ने गुमराह करने खुदकुशी की झूठी कहानी रची है। ऐसे में अब पति और सास पर एफआईआर होने के बाद आज अंतिम संस्कार होगा। डेटिंग एप पर हुई थी मुलाकात फिल्मी दुनिया में कामयाबी नहीं मिलने पर ट्विशा शर्मा के करियर की राह बदली थी। उसने एमबीए की पढ़ाई की थी, जिसके आधार पर बीते कई सालों तक दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी की। इसी दौरान एक डेटिंग एप पर उसकी मुलाकात समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों के बीच कई मुलाकातें हुईं और परिवार की सहमति से 12 दिसंबर 2025 में शादी हुई।
Source link
भोपाल में रिटायर्ड जज और बेटे पर FIR:बहू ने की थी आत्महत्या, मायके वाले बोले- पति ने मारा; अब आरोपी मां-बेटे अंडरग्राउंड















Leave a Reply