![]()
खरौंधी| प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने पत्र जारी कर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का वार्षिक सत्यापन पंचायतवार एवं तिथिवार करने का निर्देश दिया है। जारी आदेश के अनुसार जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गढ़वा के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष अप्रैल-मई माह में लाभुकों का सत्यापन किया जाना है, ताकि योग्य लाभुकों को योजना का लाभ मिलता रहे तथा अपात्र लाभुकों का नाम हटाया जा सके।बीडीओ ने बताया कि पंचायतों में शिविर लगाकर लाभुकों का सत्यापन आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं बैंक खाते के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए पंचायतवार कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है। सभी संबंधित कर्मियों को प्रतिदिन शाम पांच बजे तक सत्यापन प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। अरंगी पंचायत में 24 मई, चंदनी पंचायत में 25 मई तथा राजी पंचायत में 26 मई को सत्यापन शिविर लगाया जाएगा। वहीं खरौंधी पंचायत में 26 मई को शिविर आयोजित होगा। इन पंचायतों के लिए जनसेवक उमेश राम, विनोद पासवान एवं पंचायत सचिव अरुण कुमार मंडल को प्रतिनियुक्त किया गया है।इसी प्रकार कूपा पंचायत में 24 मई, सुंडी पंचायत में 25 मई, मझिगावां पंचायत में 24 मई, सिसरी पंचायत में 25 मई तथा करिवाडीह पंचायत में 28 मई को सत्यापन कार्य किया जाएगा।
Source link
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन 24 से















Leave a Reply