मंदसौर में कार से एक किलो एमडी ड्रग्स जब्त:इंदौर में सप्लाई से पहले नाकाबंदी में पकड़े गए तीन तस्कर, 30 लाख का माल बरामद




मंदसौर जिले की नाहरगढ़ पुलिस ने 1 किलो अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लग्जरी हुंडई कार में मंदसौर से इंदौर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपए कीमत की अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स और 10 लाख रुपए कीमत की हुंडई कार जब्त की है। पुलिस को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, एक सफेद हुंडई कार (क्रमांक MP 09 BH 0822) में कुछ तस्कर अवैध एमडी ड्रग्स लेकर मंदसौर से डीगांव-कचनारा मार्ग होते हुए सुवासरा फोरलेन के रास्ते इंदौर जाने वाले थे। हनुमान मंदिर के सामने नाकाबंदी कर पकड़ा
सूचना के आधार पर तत्काल एक पुलिस टीम गठित की गई। डीगांव-कचनारा रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने नाकाबंदी की गई। इस दौरान, डीगांव की ओर से संदिग्ध सफेद हुंडई कार आती दिखी। पुलिस टीम ने वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी में कार से 1 किलोग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए मादक पदार्थ जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शोभित कांटे (पिता प्रमोद कांटे, निवासी गंगवाल बस स्टैंड के पास, छत्रीपुरा, इंदौर), विश्वास राठौर (पिता अशोक राठौर, निवासी गंगवाल बस स्टैंड के पास, छत्रीपुरा, इंदौर) और दीपेंद्र चौहान (पिता शैलेंद्र चौहान, निवासी नेहरू नगर, राऊ, इंदौर) के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताछ जारी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना नाहरगढ़ में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी वरुण तिवारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि एमडी ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *