मजदूरों की समस्याओं को लेकर सीजीएम कार्यालय पर आंदोलन




हॉट स्ट्रिप मिल के ठेका मजदूरों एवं बीएसएल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को हॉट स्ट्रिप मिल के सीजीएम कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया गया। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में ठेका मजदूर और कर्मचारी मौजूद रहे तथा प्रबंधन से समस्याओं के समाधान की मांग की गई। आंदोलन के बाद कार्मिक विभाग की मौजूदगी में किम्स प्रतिनिधियों और सीजीएम (हॉट स्ट्रिप मिल) के बीच सकारात्मक वार्ता हुई। वार्ता में मजदूरों और कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सीजीएम ने मांगों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। मौके पर हॉट स्ट्रिप मिल के बड़ी संख्या में ठेका मजदूर और कर्मचारी मौजूद रहे। आंदोलन में मुख्य रूप से पवन पांडे, संजय सिंह, कुमार कुंतल, विकास कुमार, विजय शर्मा, मधेश सिंह, अमर कुमार, रवि कुमार, राखो हरि रजवाड़ एवं राजीव कुमार सिंह उपस्थित थे। वहीं किम्स की ओर से रंजेश कुमार सिंह, बीपी सिंह, कुणाल वीर विक्रम, एनपी अग्रवाल, अरुण कुमार, कमलेश उपाध्याय, सुनील चौधरी और सुजीत राय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *