![]()
रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी गर्मी इतनी की दोपहर में घर से बाहर निकलने से पहले लोग सोच रहे हैं। वहीं कभी आंधी, बारिश और वज्रपात के कारण कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इधर गुरुवार को राजधानी में दोपहर से शाम तक उमस से लोग परेशान रहे। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कई जिलों में हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश जगन्नाथपुर में 1.5 मिमी दर्ज की गई। डाल्टनगंज का तापमान सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दो दिनों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। 15 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा चलेगी। वज्रपात होने की संभावना है। दो दिन बाद राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में गर्जन के तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अॉरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 17 और 18 मई को राजधानी सहित कई जिलों में गर्जन के साथ तेज हवाएं चलेंगी। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा। 19 व 20 मई को राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा और वज्रपात होने की संभावना है।
Source link
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट:20 तक मौसम में उतार-चढ़ाव, 17-18 को फिर आंधी-बारिश













Leave a Reply