![]()
रांची| शहर के पेट्रोल पंपों पर जहां एक ओर लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं कर्बला चौक पर बिना लाइन लगे पेट्रोल मिल रहा है। इसके लिए बस आपको अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। 150 रुपए चुकाने पर आपको एक लीटर पेट्रोल आसानी से मिल जाएगा। इधर, शनिवार को शाम तक पंपों पर भीड़ कम हो गई। सुबह के समय करीब दर्जनभर पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ थी, पर दोपहर तक बजरा, नामकोम, कोकर और करमटोली में पंपों पर आंशिक या पूरी तरह ड्राई जैसी स्थिति बन गई थी। लेकिन डिपो से लगातार टैंकरों की आपूर्ति जारी रहने के कारण शाम तक कई खाली पंपों में फिर से तेल उपलब्ध हो गया। झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने कहा कि सप्लाई सामान्य हो रही है और लोगों में घबराहट भी पहले से कम हुई है। कडरू, नामकोम, रातू रोड, कांके आदि क्षेत्र के कुछ पंपों में शनिवार को भी राशनिंग हुई। बाइक में 200-300 और कार में 1000-2000 रुपए तक के ईंधन दिए गए।
Source link
यहां बिना लाइन लगे मिल रहा पेट्रोल, पर देना होगा 150 रुपए












Leave a Reply