भास्कर न्यूज | मझिआंव/बरडीहा बरडीहा थाना अंतर्गत मझिगावां गांव में एक युवक की संदेहात्मक स्थिति में मौत हो गई। हत्या है या आत्महत्या पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक 30 वर्षीय बबन रजवार की भाभी सोनी देवी ने बताया कि मझिआंव थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी गटोरी रजवार के लगभग 30 वर्षीय छोटे पुत्र बबन रजवार बुधवार को अपने बरडीहा थाना मझिगावां गांव ससुराल गया था। गुरुवार की रात अपने पत्नी और बच्चों के साथ सोया था, लेकिन रात में बाहर निकला उसके बाद घर में जा कर सो गया। वहीं बबन रजवार के पिता गटौरी रजवार ने आरोप लगाया है मेरे बेटे बबन की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। उन्होंने पांच लोगों के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है। इधर मृतक बबन रजवार की भाभी सह चंदन रजवार की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि बबन रजवार को साला लालजी रजवार की पत्नी बार-बार फोन करके बुलाई थी और बबन बुधवार को अपने ससुराल गए थे। सोनी देवी ने यह भी बताया कि मृतक के ससुर मुंद्रिका रजवार और सास खुशी देवी गोपालपुर गांव में आकर धमकी देते थे की इसको मार देंगे, क्योंकि इससे हमारी बेटी खुश नहीं है। सोनी ने कहा कि सोची समझी रणनीति के तहत बबन रजवार की हत्या की गई है। बबन के चार बच्चे भी हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने अपने पुलिस पदाधिकारी एएसआई आनंद मिंज एवं पुलिस बल को तुरंत घटनास्थल पर भेजे। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराई और परिजनों को सौंप दी। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि गटौरी रजवार द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 30/26 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है।
Source link
युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पिता बोले- हत्या हुई














Leave a Reply