युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार और जनसरोकारों के मुद्दों पर बनी रणनीति



भास्कर न्यूज |गिरिडीह शहर स्थित राजीव कांग्रेस भवन में बुधवार को युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद सोहेल ने की। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी मुरारी कुमार एवं देवघर युवा जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने बूथ एवं पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही पिछले समय में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।बैठक में नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और युवा कांग्रेस छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।इसके अलावा मनरेगा योजना में आ रही समस्याओं और कथित बाधाओं को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान चलाने पर सहमति बनी। नेताओं ने कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीबों के रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा।बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करें। जिला एवं विधानसभा स्तर के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *