रंका : तापमान 43 डिग्री, सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चल रही गर्म हवाएं, लोग परेशान




भास्कर न्यूज | रंका अनुमंडल मुख्यालय में इन दिनों तापमान 43 डिग्री हो जा रहा है। जिसके वजह से एक तरफ जहां जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ लोग दिनभर घरों में दुबक कर समय बिता रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, लेकिन आज यहां सबसे ज्यादा तापमान देखा गया। तेज गर्मी, उमस व लू के कारण लोग बेचैन हैं। बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है, जिसके लोगों को राहत हो रही है। वहीं थोड़ी देर के लिए भी लाइन कटने के बाद लोग बेचैन हो जा रहे हैं। रात्रि की बात करें तो रात्रि में भी गर्म हवा के थपेड़े चल रहे हैं जिसकी वजह से लोग रात्रि में भी आराम महसूस नहीं कर पा रहे हैं। इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा सभी तरह के विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। जिससे स्कूली बच्चों को थोड़ी राहत मिली है। 15 से 20 रुपए में मिल रही पानी की बोतल : इन दिनों रंका अनुमंडल मुख्यालय में शीतल पेय एवं ठंडा पानी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। ठंडे पानी का बोतल यहां 15 से 20 रुपए में मिल रहा है जोकि अमूमन 7 से 10 रुपए में मिलने चाहिए जबकि शीतल पेय के भी दामों में काफी उछाल देखी जा रही है। बावजूद इसके लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ऊंचे दाम पर भी शीतल पेय एवं पानी की खरीद कर रहे हैं। इस दौरान खीरा, ककड़ी और तरबूज ने लोगों को काफी राहत दिया है। 20 से 30 रुपए किलो में यह सभी आसानी से मिल जा रहे हैं जिसकी वजह से लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के हिसाब से अभी तापमान में गिरावट होने की संभावना नहीं है, जिसके वजह से भी लोग चिंतित हैं। यहां सुबह 6 बजे से ही गर्म हवा चलना शुरू हो जा रहा है जो रात्रि के 6 बजे के बाद भी जारी रहा है ऐसी स्थिति में लोग अपने काम को निपटाने के लिए सुबह का ही वक्त ज्यादा तलाश रहे हैं। खरौंधी| पंचायत भवन में प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पंचायतों से पहुंचे किसानों को मौसम अनुकूल खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बीटीएम राकेश कुमार रजक, जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान, उप प्रमुख देवदत्त आर्य, विधायक प्रतिनिधि हिफाजत अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण प्रसाद, मंडल अध्यक्ष उपेंद्र दास एवं बीडीसी प्रतिनिधि देवांश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में किसान मित्र संध्या कर विश्वकर्मा, जैनेंद्र द्विवेदी, जयचंद राय, अनुज चौधरी, सत्येंद्र मेहता एवं उमेश पाल सहित कई किसान मौजूद रहे। वहीं बुधनाथ गुप्ता, वार्ड सदस्य बबलू यादव, विजय यादव, नागेंद्र यादव, शिवमंगल गुप्ता, भोला यादव, परमेश्वर यादव एवं रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। बीटीएम राकेश कुमार रजक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष सामान्य से लगभग 40 प्रतिशत कम वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में किसानों को मौसम के अनुरूप खेती की तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि कम पानी में होने वाली फसलों एवं कम अवधि में तैयार होने वाले बीजों का चयन कर किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने, समय पर बीज उपचार करने तथा सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का लाभ उठाने की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में किसानों के बीच सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई नैनो यूरिया का वितरण किया गया। किसानों ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए कृषि विभाग के इस पहल की सराहना की। तरल पदार्थों का सेवन करते रहें इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर असजद अंसारी ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में अनावश्यक लोग घरों से बाहर नहीं निकले। साथ ही साथ ज्यादा जरूरी होने पर सर एवं शरीर को गमछा और तोलिया का इस्तेमाल करें। वही तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *