रांची के कई इलाकों में रात 12 बजे तक ब्लैकआउट:आधे घंटे की आंधी-बारिश ने राजधानी में मचाई तबाही, दर्जनों पेड़ गिरे, छतें उड़ीं




राजधानी रांची में मंगलवार को आंधी-बारिश ने तबाही मचाई। 30 मिनट में 9 मिमी बारिश हुई। इस दौरान करीब 50 किमी की रफ्तार से चली हवा से दर्जनों पेड़ गिर गए। कई घरों की छतें उड़ गईं। जगह-जगह पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। तार और ट्रांसफॉर्मर पर पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई। शहर के कई इलाकों में रात 12 बजे तक ब्लैकआउट की स्थिति रही। इसके बाद धीरे-धीरे बिजली व्यवस्था बहाल हुई। मौसम विभाग के मुताबि​क अगले दो दिन रांची, खूंटी में आंधी के साथ बारिश होगी। आगे क्या…अगले छह दिन ऐसा रहेगा मौसम भास्कर एक्सपर्ट अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक मध्य भारत से बंगाल तक टर्फ लाइन, इसलिए हो रही बारिश
राज्य में अगले छह दिन आंधी-बारिश से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। क्योंकि, मध्य भारत से लेकर झारखंड और पश्चिम बंगाल तक बनी टर्फ लाइन और ऊपरी हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से बारिश हो रही है । प्री मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने से भी बारिश होती है। इस सप्ताह तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी। 20 के बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *