रांची में 30 वर्षीय मरीज की एक साथ डबल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल




रांची | रांची स्थित भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल में 30 वर्षीय मरीज अनिमेष नाग का एक साथ दोनों हिप जॉइंट का टोटल रिप्लेसमेंट कर सफल उपचार किया गया। अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स डॉ. राकेश अग्रवाल के अनुसार मरीज को एक साल से दोनों कूल्हों में लगातार दर्द था, जो बढ़ते-बढ़ते चलने, खड़े होने और रोजमर्रा के कामों में बाधा बनने लगा। जांच में एडवांस स्टेज एवस्कुलर नेक्रोसिस की पुष्टि हुई, जिसमें हिप की हड्डी तक रक्त प्रवाह रुकने से जॉइंट कमजोर और विकृत हो जाता है। सर्जरी में डायरेक्ट एंटीरियर एप्रोच नामक मसल-स्पेयरिंग तकनीक और ड्यूल मोबिलिटी इंप्लांट का उपयोग किया गया। रांची | राज अस्पताल, रांची में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट और विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार झा ने बताया कि उच्च रक्तचाप अक्सर बिना स्पष्ट लक्षण के रहता है और अनदेखी होने पर स्ट्रोक, हृदयाघात या गुर्दे की बीमारी जैसी जटिलताओं का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि नियमित जांच और जागरूकता जरूरी हैं। डॉ. झा के अनुसार, उपचार तभी असरदार होगा जब लोग जोखिम समझकर जीवनशैली में बदलाव अपनाएं। उन्होंने प्रतिदिन 4-5 किलोमीटर पैदल चलने की सलाह दी। रांची | सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में रांची के बायोम संस्थान से पढ़ने वाली छात्रा शिवांशी शर्मा ने साइंस स्ट्रीम में झारखंड की स्टेट टॉपर बनकर उपलब्धि हासिल की है। शिवांशी ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिससे परिवार, शिक्षकों और संस्थान में उत्साह का माहौल है। वह फिलहाल बायोम संस्थान में रहकर नीट यूजी की तैयारी कर रही हैं । संस्थान के डायरेक्टर पंकज सिंह ने कहा कि शिवांशी ने मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम पाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *