रामगढ़ के दामोदर नदी में डूबे तीन किशोर:एक की मौत, एक सुरक्षित निकला, तीसरे की तलाश जारी, नहाने के दौरान हादसा




रामगढ़ शहर के गढ़बांध स्थित दामोदर नदी में नहाने के दौरान तीन किशोर डूब गए। इस दर्दनाक हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। तीसरे किशोर की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि 14 से 15 वर्ष की उम्र के तीनों किशोर रविवार सुबह घर से फुटबॉल खेलने की बात कहकर निकले थे, लेकिन गढ़बांध पहुंचकर नदी में नहाने उतर गए। गहरे पानी में जाने से बिगड़ी स्थिति तीनों किशोर नदी में नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस दौरान बंगाली टोला निवासी आयुष कुमार तिवारी किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलने में सफल रहा। घर पहुंचकर उसने अपने साथियों के डूबने की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। आयुष को इलाज के लिए रांची रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी घटना में नए बस स्टैंड के पास रहने वाले वैभव कुमार की मौत हो गई है। वहीं किसान नगर निवासी प्रिंस सोनकर अब भी लापता है। पतरातू से पहुंचे गोताखोर दामोदर नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। खबर लिखे जाने तक लापता किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पहले भी हो चुके हैं हादसे स्थानीय लोगों के अनुसार, गढ़बांध से छावनी परिषद द्वारा शहर में जलापूर्ति की जाती है, जिसके कारण यहां बांध का निर्माण किया गया है। इससे नदी का यह हिस्सा काफी गहरा हो गया है और नहाने के दौरान खतरा बढ़ जाता है। घटनास्थल से किशोरों के कपड़े भी बरामद किए गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है और लोग प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *