रामगढ़ में ट्रक की अज्ञात वाहन से हुई टक्कर:ड्राइवर की मौत, खलासी जख्मी; ट्रक पर लदी मछलियां सड़क पर बिखरीं




रामगढ़ की चुट्टूपालू घाटी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उसका खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक ड्राइवर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। यह हादसा गड़के मोड़ के पास हुआ, जब रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे मछली लदे एक ट्रक ने किसी अज्ञात वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पलटे हुए ट्रक को हटाया और यातायात व्यवस्था बहाल की। मृतक ड्राइवर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। चुट्टूपालू घाटी में सड़क दुर्घटनाएं लगातार होती रहती हैं। जिला प्रशासन और एनएचएआई (NHAI) द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *