![]()
एबी रोड पर अर्जुन बड़ौद फ्लायओवर शुरू होने के बाद मंगलवार को बायपास के रालामंडल फ्लायओवर पर भी ट्रैफिक शुरू कर दिया गया। इसके शुरू होते ही अब शिप्रा से राऊ के बीच 60 किलोमीटर में सिर्फ एक ही बाधा बाकी है। बायपास पर एमआर-10 जंक्शन पर फ्लायओवर का काम चल रहा है। यहां 20 से 30 फीसदी काम बाकी है। एजेंसी का दावा है कि जून अंत तक ट्रैफिक शुरू करेंगे, लेकिन मौजूदा हालात देखते हुए बारिश से पहले ट्रैफिक शुरू होना मुश्किल लग रहा है। एमआर-10 जंक्शन पर काम पूरा होते ही हर दिन दो लाख लोगों की राह सुगम होगी। तीन महीने में दूसरी बार ट्रैफिक शुरू हुआ
एनएचएआई द्वारा बनाए गए रालामंडल फ्लायओवर पर फरवरी में भी कुछ समय के लिए ट्रैफिक शुरू किया था। तब कई हिस्सों में काम अधूरा रहने और ट्रांजिट स्लैब का काम न होने के चलते वह वाहन चालकों के लिए खतरनाक बन गया था। दो साल की समय सीमा वाला यह ब्रिज लोगों को साढ़े 3 साल बाद मिला है। मंगलवार को सांसद शंकर लालवानी और विधायक मधु वर्मा ने ब्रिज का उद्घाटन किया। दो दर्जन से ज्यादा टाउनशिप 8 से 10 पर्यटन स्थलों को फायदा रालामंडल फ्लायओवर तैयार होने से बायपास से लगी दो दर्जन से ज्यादा टाउनशिप के लोगों को फायदा होगा। इस क्षेत्र में अभ्यारण्य, तिंछा फॉल, मोहाड़ी फॉल, तिल्लौर खुर्द, तिल्लौर बुजुर्ग, कस्तूरबा ग्राम सहित कई पर्यटन स्थल भी हैं। इन स्थानों पर अवकाश के दिनों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इन्हें भी ब्रिज बनने से फायदा होगा। ट्रैफिक जाम की समस्या तो हल होगी ही, दुर्घटनाओं पर भी नियंत्रण हो सकेगा।
Source link
रालामंडल फ्लायओवर शुरू:शिप्रा से राऊ के बीच अब सिर्फ एमआर-10 जंक्शन की ही बाधा















Leave a Reply