रिम्स इमरजेंसी… आरएल-एनएस तक बाहर से खरीद रहे परिजन



हेल्थ रिपोर्टर| रांची रिम्स इमरजेंसी में जरूरी दवाओं और मेडिकल सामग्री की कमी एक बार फिर सामने आई है। शुक्रवार देर रात एक गंभीर मरीज के इलाज के दौरान परिजनों को स्लाइन, इंजेक्शन और अन्य जरूरी सामान बाहर से खरीदकर लाना पड़ा। इस दौरान ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर भी कुछ देर तक परेशानी बनी रही। मिली जानकारी के अनुसार, चिरौंदी स्थित वृंदावन कॉलोनी की एक महिला अपने 16 वर्षीय बेटे को रात करीब 11 बजे रिम्स इमरजेंसी लेकर पहुंची। युवक की हालत गंभीर थी। उसे इमरजेंसी के माइनर ओटी में भर्ती कर ऑक्सीजन मास्क लगाया गया। हालांकि, कुछ देर तक उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। बाद में ड्यूटी पर पहुंचे सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर इमरजेंसी में पहुंचे तो देखा कि ऑक्सीजन चल ही नही रहा था, उस सिलिंडर में स्टॉक खत्म था। इसके बाद दूसरे ऑक्सीजन प्वाइंट से सप्लाई सुनिश्चित कराई, जिसके बाद मरीज की स्थिति में सुधार होने लगा। टैबलेट डाइक्लोफेनेक 50 एमजी, इंट्राकोनाजोल 100 एमजी, सिरप मेट्रोनिडाजोल, ड्रॉप विटामिन डी3, पैरासिटामोल आईवी समेत अन्य दवाएं स्टॉक में फिलहाल नहीं है। स्लाइन नहीं मिलने से दवा चढ़ाने में हुई देरी इलाज के दौरान डॉक्टरों ने कुछ जरूरी दवाएं लिखीं, लेकिन उन्हें चढ़ाने के लिए आवश्यक स्लाइन आरएल व एनएस तक इमरजेंसी में उपलब्ध नहीं था। इसके बाद परिजन बाहर की दुकान से स्लाइन लेकर आए। करीब एक घंटे बाद मरीज को पहली दवा दी जा सकी। इमरजेंसी में मौजूद अन्य मरीजों के परिजनों ने भी बताया कि कई जरूरी सामग्री बाहर से खरीदनी पड़ रही है। एक परिजन ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उनके मरीज के लिए एनएस, इंजेक्शन और 50 एमएल सीरिंज तक बाहर से मंगाना पड़ा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *