![]()
भास्कर न्यूज|गुमला सूर्य 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करना खगोलीय व ज्योतिषीय घटना है और कृषि के नजरिए से खास होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस साल भी रोहिणी नक्षत्र के शुरुआती 2 दिन का नौतपा रहेगा। रोहिणी नक्षत्र के शुरुआती 2 दिन मौसम काफी गर्म रहेगा। इसी दौरान किसान धान की फसल के लिए खेतों में जुताई शुरू करेंगे। मान्यता है कि रोहिणी नक्षत्र में धान का बीज खेतों में गिरने से अच्छी फसल होती है। शास्त्र के अनुसार इस साल सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौतपा की शुरुआत हो जाएगी। 25 मई को ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। सूर्य देव शाम 7:10 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 15 दिनों तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। 15 दिनों के शुरुआती 9 दिन में पृथ्वी पर सूर्य की किरणें सीधे पड़ने से अत्यधिक गर्मी पड़ने की संभावना रहेगी। मौसम विभाग का भी अनुमान है कि मई के तीसरे सप्ताह से गर्मी अधिक पड़ सकती है। नौतपा में दान-पुण्य के साथ करें सूर्यदेव की पूजा पंडितों के अनुसार नौतपा में दान-पुण्य व जल सेवा का विशेष महत्व है। मिट्टी के घड़े, सत्तू, छाता, पंखे व मौसमी फलों का दान करना चाहिए। साथ ही, राहगीरों के प्यास बुझाने के लिए प्याऊ लगाएं। पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। नौतपा में सूर्यदेव की पूजा करें। इस दौरान ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। गुमला सहित आसपास के जिले में आज से मौसम में बदलाव भी देखने को मिलेगी, लेकिन तापमान में कोई कमी नहीं आएगी। अगले 28 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान तेज हवा और वज्रपात की भी संभावन रहेगी। लेकिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहेगा। पंडितों के अनुसार रोहिणी नक्षत्र धान की खेती आरंभ करने के लिए उपयुक्त समय होता है। किसान इस नक्षत्र में अपने खेत जोतकर उसमें धान का बीज डालते हैं। रोहिणी नक्षत्र के दौरान खेतों में धान का बीज गिरने से उपज अच्छी होती है। नौतपा के दौरान अच्छी गर्मी पड़ती है, तो अच्छी वर्षा की संभावना है। प्यास लगने का इंतजार न करें, हर आधे-एक घंटे में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. देसी ड्रिंक्स अपनाएं: शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी, आम पना, बेल का शरबत और ORS का नियमित सेवन करें .हल्का भोजन करें: सादा और ताजा बना हुआ खाना खाएं. तरबूज, खरबूजा और खीरा जैसे पानी से भरपूर फलों को डाइट में शामिल करें.दोपहर में बाहर जाने से बचें: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच, जब धूप सबसे तेज होती है, बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें.शरीर को ढककर रखें: यदि बाहर जाना ही पड़े, तो सूती और ढीले कपड़े पहनें तथा सिर को तौलिया, गमछा, टोपी या छाते से जरूर ढकें. ज्यादा मिर्च-मसालेदार, तला-भुना खाना, बासी भोजन और अधिक चाय-कॉफी या शराब के सेवन से बचें क्योंकि ये डिहाइड्रेशन बढ़ाते हैं. आयुर्वेद के अनुसार इन 9 दिनों में बैंगन, मांस और मदिरा का सेवन न करने की सलाह दी जाती है
Source link
रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य, 25 से शुरू होगा नौतपा, शुरुआती 2 दिन तेज गर्मी















Leave a Reply