लायंस क्लब ऑफ रांची अंबर के पदाधिकारियों का स्वागत



रांची|लायंस क्लब ऑफ रांची अंबर का क्लब में पूरी नयी डीजी टीम का स्वागत किया गया। यह वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक विजिट भी रही। लायन संजय ने क्लब के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की अत्यंत सराहना की तथा सभी गतिविधियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर क्लब ने अपने सम्मानित अतिथियों बाल रोग विशेषज्ञ डॉ श्रेष्ठा सौम्या, दंत चिकित्सक डॉ शेली चंद्रा, धनंजय प्रसाद और अशोक कुमार का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम दीपाली रस्तोगी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में सचिव रश्मि सिंह और क्लब के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लायन सिद्धार्थ मजूमदार, लायन शुभ्रा मजूमदार, लायन कंचन साहू समेत सभी सदस्यों के सहयोग और समर्पण से कार्यक्रम यादगार बना।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *