![]()
चारा घोटाला मामला रांची | चारा घोटाला में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को सिंगापुर जाने की अनुमति मिल गई है। अपर न्यायायुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने शुक्रवार को उनका पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया। जून के पहले सप्ताह में सिंगापुर स्थित चिकित्सकों ने किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रुटीन चेकअप के लिए लालू को बुलाया है। इसके बाद उनके अधिवक्ता ने अदालत में आवेदन दाखिल कर पासपोर्ट रिलीज करने का आग्रह किया था।
Source link
लालू प्रसाद का पासपोर्ट रिलीज, सिंगापुर जाएंगे












Leave a Reply