![]()
भास्कर न्यूज| धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय नरसिंहगढ़ में मंगलवार को कविगुरु रविन्द्रनाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि घाटशिला कॉलेज के बंगला विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप चंद्रा, मुखिया बिलासी सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक निर्मलेंदु महतो, गौतम कुमार लाहा, डॉ. तपन गोराई तथा अंबिका दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं कविगुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के दौरान कल्याण साव, अंबिका दास, डॉ. संदीप चंद्रा, रूमकी सिन्हा, संचित सिंह महापात्र सहित विद्यालय के विद्यार्थियों ने रवींद्र संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर माहौल को भावविभोर कर दिया। विद्यार्थी तानिया, जादू कर्मकार और देवनाथ मंडल की प्रस्तुतियों को भी उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर रवींद्र संगीत की मधुर धुनों से गूंजता रहा। कार्यक्रम का संचालन सुकुमार महतो और मुकेश महतो ने संयुक्त रूप से किया। वहीं एसएमसी अध्यक्ष डॉ. तपन गोराई ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के सहयोग की सराहना की। मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कविगुरु के साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक योगदान से अवगत कराया गया।
Source link
विद्यार्थियों के रवींद्र संगीत व नृत्य को लोगों ने सराहा














Leave a Reply