विधायक निरल पूर्ति व उपायुक्त मनीष कुमार ने किया तांतनगर का निरीक्षण




भास्कर न्यूज | चाईबासा मझगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक निरल पुरती एवं जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, तांतनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड सभागार में सभी प्रखंड एवं पंचायत कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वजन पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं मईया सम्मान योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को जमीनी स्तर तक सुचारु रूप से पहुंचाने पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने तथा 15वें वित्त आयोग की राशि से खराब जलमीनारों की मरम्मती कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अबुआ आवास योजना के सफल क्रियान्वयन, विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण, श्रमिकों का लेबर कार्ड निर्माण, आपदा से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा जनगणना कार्यों के सटीक एवं त्रुटिरहित संचालन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *