लोहरदगा|विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने 12 पथ निर्माण कार्यों की अनुशंसा की है। इस योजनाओं के लिए कुल 23 करोड़ 10 लाख 24 हजार रुपए की प्राक्कलित राशि का प्रस्ताव ग्रामीण कार्य विभाग को भेजा गया है। जानकारी अनुसार विधायक ने पत्रांक RO/H/104/2026, दिनांक 22.06.2026 के माध्यम से सचिव ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार को इन योजनाओं पर अविलंब कार्रवाई का अनुरोध किया है। वहीं सचिव ने द्वारा जल्द ही सभी योजनाओं के तकनीकी स्वीकृति प्रदान करने की बात कही है। जिन सड़कों का निर्माण, सुदृढ़ीकरण होगा उसमें किस्को, लोहरदगा और कुडू प्रखंड की कुल 12 सड़कें किस्को सेमरटांड़ पीएमजीएसवाई पथ से पहाड़गीर तक पथ निर्माण, किस्को मसूरिया खांड़ बाजार टांड से स्कूल होते ठकुराईन डेरा मिरजाडीह तक पथ निर्माण, किस्को ग्राम पतरातू महतो टोली से गडूआ टोली तक पथ निर्माण 1.25 किमी, किस्को बगडू करमटोली मुख्य पथ से सुदर्शन उरांव के घर तक पथ 1.50 किमी, लोहरदगा चुरिया से तिगरा पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य 4.85 किमी, लोहरदगा मन्हे मोड़ से बाघा पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य 5.75 किमी, लोहरदगा खखपरता प्राथमिक विद्यालय से जीतवाहन उरांव के घर तक पथ 1.20 किमी, कुडू छोटकी चांपी से कमले रेलवे स्टेशन तक पथ निर्माण 1.73 किमी, कुडू रबादे दुमरटोली से एकलव्य विद्यालय तक पथ निर्माण 0.87 किमी, कुडू बडकी चांपी पंचायत से गोपी टोला चितरपिडिया तक पथ 1.38 किमी, कुडू डिमा बराडपुर पीएमजीएसवाई पथ से कोलसिमरी तक पथ निर्माण 1.30 किमी, कुडू पिरी सलीम अंसारी के घर से मिस्री मास्टर के घर तक पथ 1.90 किमी शामिल है। वहीं विधायक ने कहा कि लोहरदगा की जनता ने हमेशा विकास पर भरोसा जताया है। ग्रामीण इलाकों को मुख्य सड़कों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। सड़कों के बनने से किस्को, लोहरदगा और कुडू प्रखंड के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।
Source link
विधायक ने 12 सड़कों के लिए 23.10 करोड़ की अनुशंसा की










Leave a Reply