वीमेंस कॉलेज: प्लेसमेंट ड्राइव में 81 का चयन हुआ




वीमेंस कॉलेज में मंगलवार का दिन उपलब्धि, गौरव व महिला सशक्तीकरण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुआ। कॉलेज के कला संकाय स्थित मैत्रेयी हॉल में यूनिसेफ के सहयोग से विशेष प्लेसमेंट एवं ऑफर लेटर वितरण समारोह संपन्न हुआ। मौके पर कुल 81 छात्राओं का चयन क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ। बड़ी संख्या में छात्राओं को मदरसन ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजीज एंड इंजीनियरिंग जैसी अग्रणी औद्योगिक कंपनी की ओर से जॉइनिंग लेटर प्रदान किए गए। कॉलेज परिसर में इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर उत्सव का माहौल रहा। प्राचार्या डॉ विनीता सिंह ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक बनती है जब वह व्यक्ति को आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान व सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ सके। कहा कि आज की युवा महिलाएं केवल अपने सपनों को साकार नहीं कर रहीं, बल्कि समाज की सोच व दिशा दोनों बदल रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *