गुमला|जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में इन दिन साइबर अपराधी ठगी के नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामले में अपराधियों द्वारा लोगों का व्हाट्सएप हैक कर उनके कांटेक्ट नंबरों पर फर्जी आरटीओ चालान का लिंक भेजा जा रहा है। जैसे ही कोई इस लिंक को खोलता है, उसके बैंक खाते से पैसे गायब हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को सामने आया, जहां शहर के बाजार टांड निवासी एक युवक का व्हाट्सएप हैक कर लिया गया। इसके बाद उसके परिचितों को आरटीओ चालान का झांसा देकर फर्जी मैसेज भेजा गया। झांसे में आकर एक युवक ने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया, उसके बैंक खाते से ₹6,000 कट गए। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ितों ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
व्हाट्सएप हैक कर आरटीओ चालान के नाम पर ठगी, युवक के खाते से उड़ाए 6 हजार













Leave a Reply