शशि बने आदिवासी कांग्रेस के अ. प्रभारी




महुआडांड़ | आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने संगठन का विस्तार करते हुए आदिवासी कांग्रेस नेता शशि पन्ना को पश्चिम बंगाल के साथ ओडिशा राज्य का अतिरिक्त प्रभारी नियुक्त किया है। शशि ने कहा यह जिम्मेदारी केवल एक संगठनात्मक दायित्व नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान, पहचान और संवैधानिक हकों की लड़ाई को मजबूती देने का अवसर है। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास को अपने लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बताया। कहा कि उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में आदिवासी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आदिवासी कांग्रेस हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर अपनी मजबूत भूमिका निभाती रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *