![]()
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने तीन लग्जरी कारों से करीब 4 क्विंटल गांजा जब्त किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सूचना के बाद शुरू हुई जांच पुलिस को सूचना मिली थी कि जैतपुर-सीधी मार्ग से कुछ वाहन गांजा लेकर गुजरने वाले हैं। इसके बाद ब्यौहारी, देवलोंद और जयसिंहनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंटोला तिराहे के पास जांच शुरू की। पहली कार से 106 किलो गांजा मिला सबसे पहले पुलिस ने एक बलेनो कार रोकी। तलाशी लेने पर उसमें 106 किलो गांजा मिला। कार में सवार आरोपी शेखर शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने XL6 कार की जांच की, जिसमें 170 किलो गांजा बरामद हुआ। इस मामले में राजकुमार गुप्ता को पकड़ा गया। तीसरी XUV 300 कार से 123 किलो गांजा मिला। इसमें सवार रामप्रकाश पटेल और आशुतोष प्यासी को गिरफ्तार किया गया। मोबाइल फोन भी जब्त पुलिस के अनुसार तीनों वाहन एक-दूसरे के आगे-पीछे चल रहे थे। आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में साइबर सेल की भी भूमिका रही। तकनीकी जानकारी के आधार पर अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई की गई। यूपी तक सप्लाई की आशंका पुलिस के मुताबिक गांजे की खेप जैतपुर से सीधी के रास्ते रीवा और उत्तर प्रदेश तक भेजी जाती थी। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
Source link
शहडोल में 4 क्विंटल गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार:तीन लग्जरी कारों से एक करोड़ का सामान जब्त















Leave a Reply