रविवार को तेल डिपो बंद रहने का असर शहर में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर देखने को मिला। रविवार शाम से ही आधे से अधिक पेट्रोल पंपों पर ईंधन का स्टॉक कम होने लगा था, जबकि सोमवार सुबह तक शहर के कई हिस्सों में कई पंप ड्राई हो गए। दोपहर तक आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल पूरी तरह खत्म हो गया। हालांकि दिनभर डिपो से लगातार ईंधन आपूर्ति जारी रही और धीरे-धीरे विभिन्न पंपों तक तेल पहुंचाया जाता रहा। संचालकों के अनुसार, रविवार को डिपो बंद रहने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी, लेकिन अब स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। ईंधन आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद जताई है।
Source link
शहर में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति प्रभावित, आधे पेट्रोल पंप रहे ड्राई









Leave a Reply