शाजापुर में कलश यात्रा निकली:सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ




शाजापुर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। यह कथा स्थानीय रेलवे मैदान पर आयोजित की जा रही है। सुबह 9 बजे रेलवे कॉलोनी स्थित श्री नित्येश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। इसमें हाथों में भगवा पताकाएं थामे बच्चों की टोलियां, धार्मिक भजनों पर थिरकते युवा और माथे पर कलश धारण किए मातृशक्ति शामिल थीं। अश्वरथ पर पूज्य कथावाचक संत भी सवार थे। यात्रा स्टेशन रोड, आदर्श कॉलोनी, श्री खाटू श्याम मंदिर और नहर मार्ग से होते हुए कथा स्थल रेलवे मैदान पहुंची। इस दौरान संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।श्री नित्येश्वर महादेव भागवत कथा समिति और सूर्या ग्रुप के युवाओं द्वारा विगत 14 वर्षों से लगातार इस कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह इसका 15वां वर्ष है। अनुजदास महाराज करेंगे कथा का वाचन इस वर्ष भी मेवाड़ महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन 1008 श्री चेतनदास महाराज के शिष्य महंत श्री अनुजदासजी महाराज अपने मुखारविंद से कथा का वाचन कर रहे हैं। कथा प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रात 11 बजे तक चलेगी। यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर श्रद्धालु भक्तों ने पुष्प वर्षा कर और संतों का अभिनंदन कर स्वागत किया। श्री नित्येश्वर महादेव मंदिर समिति, रेलवे कॉलोनी और सूर्या ग्रुप शाजापुर ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *