शिविर में 330 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच




गिरिडीह |शहर स्थित मर्सी हॉस्पिटल द्वारा रविवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में 330 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय सलाह व जांच सुविधाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में जनरल व लैप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अनुज अनिल लड्डा, ऑर्थोपेडिक व ट्रॉमा सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. रोइश उद्दीन, मेडिसिन व क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद शहजाद शेख, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. लीलावती पाडिगेला, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका अग्रवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल शाहाबादी, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. फरहा आज़ाद, ईएनटी एवं सिर-गर्दन रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक डोकानिया, रेडियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. निकेश सिंह तथा गुर्दा व मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रवण कुमार मौजूद रहे। मरीजों के लिए शुगर, ब्लड प्रेशर, फ्री स्पाइरोमेट्री व पीएफटी टेस्ट की निःशुल्क सुविधा थी। शिविर में जांच आैर उपचार पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट दी गई। अस्पताल के सीईओ पीएच मिश्रा ने कहा कि मर्सी हॉस्पिटल लगातार जनहित में कार्य कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आम लोगों तक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *