![]()
आज से एमपी में शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना शुरू हो रही है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर आज सुबह 11 बजे अपेक्स बैंक परिसर स्थित समन्वय भवन में ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026’ का शुभारंभ करेंगी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया और स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी उपस्थित रहेंगे। भोपाल, रायसेन और नर्मदापुरम जिलों के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 20 जिलों में चल रही स्कीम कृष्णा गौर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए यह योजना विभाग द्वारा शुरू की गई है। यह योजना प्रदेश के 20 चयनित जिलों में संचालित की जा रही है। 4 हजार युवाओं को डेढ़ महीने का आवासीय प्रशिक्षण मिलेगा
इस योजना का उद्देश्य ओबीसी वर्ग के प्रतिभावान युवाओं को भारतीय सेना, पुलिस, होमगार्ड और अन्य अर्ध सैनिक बलों की भर्ती परीक्षाओं के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना है। योजना के तहत प्रदेश भर से चयनित 4000 प्रतिभागियों को जिला स्तर पर 45 दिनों का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक जिले में 100-100 के बैच में पुरुष और महिला वर्ग के युवाओं को अलग-अलग केंद्रों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। फिजिकल ट्रेनिंग भी मिलेगी राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने बताया कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम को वैज्ञानिक तरीके से तैयार किया गया है। इसमें कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन 4 घंटे का सैद्धांतिक प्रशिक्षण और 3 घंटे का शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निशुल्क आवास, भोजन, स्टाइपेंड और अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
Source link
'शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना' की शुरुआत आज:ओबीसी वर्ग के युवाओं को सेना, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स में भर्ती के लिए मिलेगी ट्रेनिंग















Leave a Reply