![]()
श्योपुर जिले के गसवानी थाना क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। यह घटना 25 मई की शाम को हुई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी मनोज कुशवाह निवासी गसवानी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 25 मई की शाम करीब 7:30 बजे उनकी पत्नी सीमा कुशवाह सिद्धखो मंदिर से पहले गसवानी-विनेगा रोड पर थीं, तभी तीन अज्ञात आरोपी पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। छीने गए मंगलसूत्र में चार सोने के मोती वाली मनिया लगी थी, जिसका कुल वजन लगभग 3 ग्राम और अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई और उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। सूचना मिलने पर गसवानी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। गसवानी थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 38/26 दर्ज कर धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक आशा मौर्य को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Source link
श्योपुर के गसवानी में महिला का मंगलसूत्र छीना:पुलिस अज्ञात बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी
















Leave a Reply