सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, सात लाख रुपए लेकर थमा दिया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर




पथ निर्माण विभाग में लेखापाल की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से सात लाख रुपए ठग लिए गए। अब मनोज कुमार पासवान ने इस संबंध में लालपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने निमाय चंद्र चटर्जी पर उसे ठगने का आरोप लगाया है। गिरिडीह के अरारी गांव निवासी मनोज ने एफआईआर में कहा है कि उसके कुछ दिन पहले निमाय से मुलाकात हुई थी। उसने बताया था कि वह बीआईटी मेसरा मोड़ पर रहता है और धुर्वा स्थित सचिवालय से ​हाल ही में रिटायर हुआ है। उसका दामाद एक पूर्व सीएम के पीए है। उसके दोस्त विक्की और अमित कुमार अभी सचिवालय में पोस्टेड हैं। इनकी मदद से वह सचिवालय या पथ निर्माण विभाग में लेखापाल के पद पर नौकरी दिलवा देंगे। वे झांसे में आ गए और सात लाख रुपए में डील फाइनल हुई। -शेष पेज 11 पर तीन किस्त में छह खाते में दिए पैसे मनोज ने पुलिस को बताया कि उसने तीन किस्तों में 5.67 लाख रुपए छह खातों में ऑनलाइन भेजा। इसके अलावा 1.32 लाख रुपए कैश करमटोली स्थित एक होटल में निमाय और विक्की को दिया। जिन लोगों के खाते में पैसे भेजे, उनमें कृति दास महतो, जनता ट्रेडर्स, राजेश कुमार, काजल रानी बर्मण, विक्की कुमार आैर एनसी चटर्जी का खाता शामिल है। पुलिस इन खातों का डिटेल्स जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *