कटकमदाग | प्रखंड क्षेत्र में सड़क किनारे वर्षों से दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे सूखे व जर्जर पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई है। जिले के वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर कटकमदाग अंचल अधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान के आदेशानुसार यह कार्रवाई की जा रही है। पिछले दो दिनों में करीब दो दर्जन सूखे पेड़ों की कटाई की जा चुकी है। पेड़ों की कटाई कार्य में अर-कसिया के साथ अंचल कर्मी और चौकीदारों को भी लगाया गया है। बताते चले कि हजारीबाग–सिमरिया मार्ग स्थित एनएच-100 के किनारे लंबे समय से दो दर्जन से अधिक सूखे एवं जर्जर पेड़ खड़े थे, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। तेज हवा या बारिश के दौरान इन पेड़ों के गिरने का खतरा बना रहता था।
Source link
सड़क किनारे सूखे व जर्जर पेड़ों की कटाई शुरू












Leave a Reply