![]()
भास्कर न्यूज | इटखोरी इटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग में गुल्ली समीप बसाने नदी पुल के आगे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 22 वर्षीय विवाहिता निशु देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे उसके पति चतरा सदर थाना क्षेत्र के रमटुंडा नावाडीह गांव के 28 वर्षीय मंटू भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार पूर्व संध्या लगभग 4:30 बजे की है। घटना के बाद इसकी सूचना इटखोरी पुलिस को दी गई। पुलिस अविलंब घटनास्थल पर पहुंचकर आनन-फानन में दोनों पति-पत्नी को इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों इलाज के दौरान निशु देवी की मौत की पुष्टि कर दी। वही उसके पति मंटू का प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर इटखोरी एवं चतरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मंटू और निशु की गत 5 मई 2026 को विवाह हुआ था। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंटु और उसकी पत्नी निशु एक बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल हजारीबाग थाना क्षेत्र के गौरियाकरमा गांव से इटखोरी-गुल्ली होते हुए अपने घर रमटुंडा नावाडीह जा रहे थे। इसी दौरान उक्त स्थल पर एक बोलेरो ने उसे चकमा दे दिया, इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर रोड के दूसरे साइड चला गया, इसी बीच विपरीत दिशा बारीसाखी की ओर से शनिवार बाजार जा रहे एक ऑटो भी अनियंत्रित होकर बाइक को धक्का मारते हुए खुद पलटी खा गया। हालांकि ऑटो में सवार भी कुछ सवारी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
Source link
सड़क दुर्घटना में पत्नी की घटनास्थल पर मौत, पति की स्थिति गंभीर; हजारीबाग रेफर











Leave a Reply