![]()
चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने रविवार को सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ मिलकर थाना परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने खुद झाड़ू उठाकर पूरे थाना परिसर की सफाई की। कार्यालय, बैरक, परिसर और आसपास के इलाके को चमकाया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार खुद सफाई में जुटे रहे। उनका कहना था कि स्वच्छता की जिम्मेदारी सिर्फ सफाईकर्मी की नहीं है। यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी थाना एवं सीआरपीएफ कैंपों में मलेरिया तथा अन्य बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान के साथ-साथ कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया।
Source link
सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना परिसर में की गई साफ-सफाई
















Leave a Reply