सपही नदी में नाली जोड़ने का ग्रामीणों ने किया विरोध



रांची-पुरूलिया मार्ग के जोरार क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। निर्माण कंपनी सड़क चौड़ीकरण के साथ नाली का भी निर्माण करा रही है, ताकि सड़क पर जमा पानी आसानी से निकल सके। इसी बीच ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माणाधीन नाली को स्थानीय सपही नदी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे नदी प्रदूषित हो सकती है। ग्रामीणों ने कहा कि सपही नदी का पानी काफी स्वच्छ है और आसपास के सैकड़ों लोग इसका उपयोग स्नान, कपड़ा धोने और घरेलू कार्यों में करते हैं। यदि नाली का पानी नदी में छोड़ा गया तो नदी का जल दूषित हो जाएगा। ग्रामीणों ने मांग की कि नाली को सीधे नदी में जोड़ने के बजाय ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाए, ताकि पानी साफ रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि नाली को नदी में मिलाया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *