समर्पण शाखा ने नर्सिंग सेवा से जुड़ी बहनों को किया सम्मानित




रांची | मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने अंतरराष्ट्रीय नर्स डे पर बरियातू स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में नर्सिंग स्टाफ के सम्मान के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन में नर्सिंग सेवा से जुड़ी बहनों को उनके समर्पण, सेवा-भाव और मानवता के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शाखा सदस्यों ने नर्सों के निरंतर परिश्रम और मरीजों की देखभाल में निभाई भूमिका को समाज के लिए प्रेरक बताते हुए कहा कि संकट और सामान्य दिनों में उनकी जिम्मेदारी समान रूप से महत्वपूर्ण रहती है। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टाफ का अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मौके पर सचिव राइका, कोमल पोद्दार, पिंकी शर्मा, पायल जैन, रश्मि राजगढिया, ज्योति अग्रवाल व मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया समेत अन्य सदस्य मौजूद थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *