![]()
सिटी रिपोर्टर | रांची मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने “15 दिन 15 जन सेवा’ अभियान के चौदहवें दिन लक्ष्मीनारायण मंदिर अपर बाजार परिसर में सत्तू पानी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। संचालन शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने किया। इस सेवा कार्य में शाखा सदस्य वीणा शर्मा का सहयोग रहा। आयोजन का उद्देश्य गर्मी में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को मजबूत करना बताया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका व अन्य सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाकर वितरण व्यवस्था संभाली और राहगीरों व जरूरतमंदों को सत्तू पानी उपलब्ध कराया। मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया के अनुसार अभियान के तहत आगे भी जनसेवा के कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे। मौके पर वीणा शर्मा, वर्षा धानुका, शायरी अग्रवाल, पायल जैन सहित सदस्य उपस्थित थी।
Source link
समर्पण शाखा ने राहगीरों के बीच बांटा सत्तू पानी















Leave a Reply