सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 10 मेधावी छात्र और छात्राओं को िकया पुरस्कृत




गुमला |सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष 10 भैया-बहनों के लिए प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनीष कुमार (सहायक अभियंता, नगर विकास आवास विभाग, गुमला), स्थानीय प्रबंधन समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष अशोक मुकुल, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार दास, संरक्षक पवन अग्रवाल, समिति सदस्य सरिता कुमारी, राजेश कुमार सिंह व प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह में मुख्य अतिथि व विशिष्ट पदाधिकारियों द्वारा कक्षा दसवीं के प्रवीण कुमार, अनु कुमारी, आनवी अपूर्वा, अपूर्वी प्रसाद, अमन कुमार तथा कक्षा बारहवीं के अभिषेक कुमार, प्रियांशु कुमार, अनुप्रिया साहू, आंचल मेहता और सुरभि कुमारी को उनकी शानदार सफलता के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विद्यालय के प्रति अपने सकारात्मक विचार साझा किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनीष कुमार ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि टॉपर होना अच्छी बात है, पर जीवन में कंसिस्टेंट (निरंतर) होना बेहद जरूरी है, विद्यार्थी हमेशा अपने लक्ष्य पर फोकस रखें और उसी अनुरूप कार्य करें। वहीं प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों सचिव विजय बहादुर सिंह, पवन अग्रवाल, अशोक मुकुल, प्रभात कुमार दास और सरिता कुमारी ने भी अपने विचार रखते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर मेहनत करने की सीख दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने सभी भैया-बहनों को बधाई दी और उन्हें जीवन में हमेशा उत्तरोत्तर विकास करने तथा आगे बढ़ते रहने का मूलमंत्र दिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन आचार्य सुदर्शन शर्मा द्वारा किया गया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *