सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चोरी, दो माह में दूसरी घटना



सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गेतलसूद में रविवार रात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कार्यालय में रखी दो आलमारियों का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे कुछ नकद रुपये सहित कई महत्वपूर्ण कागजात बिखेर दिए। साथ ही आलमारी में रखा गमछा, शॉल समेत अन्य सामान भी चोरी कर लिया। चोरों ने कार्यालय के टेबल में लगे तीन ड्रॉअर भी तोड़ दिए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सेवाराम महतो ने बताया कि एक अन्य आलमारी का ताला चोर नहीं तोड़ पाए। उन्होंने बताया कि इससे पहले रामनवमी के दिन भी विद्यालय में चोरी की घटना हुई थी। लगातार दो माह में दूसरी बार चोरी होने से दहशत का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *