सरायकेला| राज्य सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए पूरे झारखंड में कई डीएसपी एवं एसडीपीओ स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसी क्रम में सरायकेला-खरसावां जिले के दोनों अनुमंडलों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी अनुभव भारद्वाज को सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, यातायात डीएसपी शिव प्रकाश कुमार को चांडिल अनुमंडल का नया एसडीपीओ बनाया गया है। दोनों अधिकारियों के पदभार संभालने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर नई रणनीति बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इधर, वर्तमान में जिले में कार्यरत मुख्यालय डीएसपी प्रदीप उरांव का तबादला हजारीबाग कर दिया गया है। उन्हें डीएसपी हजारीबाग के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य स्तर पर हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Source link
सरायकेला-खरसावां जिले में दोनों अनुमंडलों के एसडीपीओ समेत कई डीएसपी का हुआ तबादला











Leave a Reply