सरायकेला नपं में मतदाता सत्यापन जारी, बीएलओ कर रहे वेरिफिकेशन




भास्कर न्यूज| सरायकेला केंद्र सरकार एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सत्यापन कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। इसी क्रम में सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत भाग संख्या 384 में बीएलओ पहलाद कुमार साहू द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। अभियान के दौरान मतदाताओं के नाम, पता, आयु तथा अन्य आवश्यक जानकारियों का मिलान कर मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य किया जा रहा है। बीएलओ द्वारा नागरिकों को मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज कराने तथा नए मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार यह अभियान पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संचालित किया जा रहा है, ताकि आगामी चुनाव में सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य में सहयोग करते हुए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए। इधर जिला प्रशासन का कहना है कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से यह अभियान वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *