![]()
गिरिडीह | बच्चों की प्रतिभा को निखारने और गर्मियों की छुट्टियों को यादगार एवं मनोरंजक बनाने के उद्देश्य से सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में 15 मई से पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 19 मई तक चलेगा, जिसमें विभिन्न स्कूलों के 200 से अधिक बच्चे हिस्सा लेंगे। स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले इस समर कैंप में बच्चों को खेल, कला और आधुनिक गतिविधियों का अनूठा अनुभव मिलेगा।समर कैंप के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चों को कई रचनात्मक एवं शारीरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप के मुख्य आकर्षणों में स्विमिंग, वाटर पोलो, मनोरंजक खेल, वेस्टर्न एवं क्लासिकल डांस, पेंटिंग, मैजिक शो सहित कई अन्य रोचक गतिविधियाँ शामिल हैं। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के मानसिक, शारीरिक और रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।संस्थान के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने बताया कि समर कैंप की रूपरेखा इस प्रकार तैयार की गई है, जिससे बच्चे खेल-खेल में नई तकनीक, रचनात्मक सोच और जीवन कौशल सीख सकें। उन्होंने कहा कि यह कैंप केवल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि बाहरी बच्चों के लिए भी खुला है। कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
Source link
सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में 15 मई से शुरू होगा समर कैंप













Leave a Reply